भदोही के औराई CHC में डाक्टरों का कमाल: गर्भवती महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, सामान्य प्रसव से रचा इतिहास
जनपद के औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। CHC अधीक्षक डॉ. कृष्णा दुबे के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराकर तीन बच्चों को जन्म दिलवाया।

भदोही/जनमत न्यूज। जनपद के औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। CHC अधीक्षक डॉ. कृष्णा दुबे के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव कराकर तीन बच्चों को जन्म दिलवाया। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय बनी हुई है।
जहां आमतौर पर इस तरह के जटिल मामलों में लोग महंगे और निजी अस्पतालों का रुख करते हैं, वहीं औराई CHC की टीम ने यह प्रसव निःशुल्क और कुशलता से सम्पन्न कर मिसाल कायम की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. कृष्णा दुबे के अधीक्षक बनने के बाद से अस्पताल की कार्यप्रणाली में स्पष्ट बदलाव आया है। अब मरीजों को सरकारी दवाएं समय पर और निःशुल्क मिल रही हैं। पहले जहां डॉक्टरों पर बाहरी दवाएं लिखने और कमीशनखोरी के आरोप लगते थे, वहीं अब सरकारी दवाओं पर भरोसा लौटा है।
गोपनीयता की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि पहले अस्पताल की दवाएं डॉक्टर अपने निजी क्लिनिक पर ले जाकर मरीजों को बेचा करते थे, लेकिन अब व्यवस्था पारदर्शी हो गई है। यही कारण है कि दूर-दराज़ से लोग इलाज कराने औराई आ रहे हैं और संतुष्ट होकर लौट रहे हैं। यदि सरकारी डॉक्टर इसी निष्ठा से कार्य करते रहें, तो आने वाले समय में निजी अस्पतालों की प्रासंगिकता पर सवाल उठने तय हैं।