कानपुर देहात: उप्र ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन; रजनीश वर्मा जिलाध्यक्ष, विकास गौतम महामंत्री
उप्र के कानपुर देहात जनपद में आज उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज। उप्र के कानपुर देहात जनपद में आज उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायती राज अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने की।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें रजनीश वर्मा को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विकास गौतम को महामंत्री और संदीप निषाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश वर्मा ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हित उनके लिए सर्वोपरि हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत अधिकारियों की समस्याओं का शीघ्र निदान कराना और उनके अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। बैठक में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



