अब एक्स गर्लफ्रेंड संग 22 साल बाद कमबैक करेंगे अक्षय कुमार, जानें कब होगी रिलीज फिल्म

सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये लेटेस्ट फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है।

अब एक्स गर्लफ्रेंड संग 22 साल बाद कमबैक करेंगे अक्षय कुमार, जानें कब होगी रिलीज फिल्म
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये लेटेस्ट फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है। इस बीच अक्की की अपकमिंग मूवीज को लेकर भी सुर्खियां तेज हैं और जिनमें कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में एक ऐसी फिल्म का नाम भी शामिल है, जिसमें वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ 22 साल के बाद पर्दे पर वापसी करते हुए नजर आएंगे।

भूत बंगला के बाद रिलीज होगी ये फिल्म

निर्देशक प्रियदर्शन संग अभिनेता अक्षय कुमार की भूत बंगला ने अपनी शानदार कहानी के दम पर क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों को प्रभावित किया है, जिसकी वजह से भूत बंगला को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।

मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करती हुई नजर आ रही है। गौर किया जाए अक्षय की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम वेलकम टू द जंगल है, जोकि एक मल्टी स्टारर फिल्म है।

इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। जी हां अपने समय में अक्की और रवीना के प्यार के किस्से सिनेमाई गलियारे में काफी चर्चित रहे थे।

कहा ये भी जाता है कि इन दोनों स्टार्स की सगाई भी हो गई थी, जो किसी कारणवश टूट गई। साल 2004 में आई फिल्म पुलिस फोर्स में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखी थी।

अब 22 साल के लंबे इंतजार के बाद रवीना और अक्षय फिल्म वेलकम टू द जंगल से वापसी करने जा रहे हैं। इन दोनों के अलावा इस मूवी में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल और मुकेश तिवारी जैसे कई कलाकार शामिल हैं।

कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल

साल 2023 में निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनने वाली वेलकम टू द जंगल की घोषणा हुई थी। अब जाकर ये फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 26 जून 2026 को अक्षय कुमार की इस कॉमेडी मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।