अलीगढ़: पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष की कार से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उप्र के अलीगढ़ जनपद की कोतवाली बन्ना देवी क्षेत्र के सारसौल इलाके में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवराज सिंह की तेज रफ़्तार ऑडी कार से कुचलकर एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद की कोतवाली बन्ना देवी क्षेत्र के सारसौल इलाके में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवराज सिंह की तेज रफ़्तार ऑडी कार से कुचलकर एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है।
ऑडी कार के पहियो तले कुचलकर युवक की मौत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 40 वर्षीय युवक मनोज की मौत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
वही पीड़ित परिवार के लोगों ने मनोज की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। आपको बताते चले की ऑडी गाड़ी के चालक द्वारा बाइक चालक की बाइक में पीछे से टक्कर मारने के बाद उसकी मौत के घाट उतारने का पूरा मामला कोतवाली बन्ना देवी क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार 20 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे की है, जहां गभाना क्षेत्र के मेहरावल नगरिया निवासी मृतक की युवक मनोज हलवाई का काम करता था। वह अपनी हलवाई की दुकान बंद करने के बाद कुछ सामान पहुंचाने के लिए अपने साथी कन्हैया के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की ओर जा रहे था।
तभी सारसौल में साईं कॉलेज के पास ऊदला मोड़ पर उन्होंने सामान लेने के लिए बाइक रोकी थी, इस दौरान कन्हैया दुकान पर सामान देने गया था. इसी दौरान पीछे से आई सफेद ऑडी में सवार लोगों ने बाइक हटाने के लिए हॉर्न बजाया।
घटना में घायल हुए युवक कन्हैया के मुताबिक, बाइक हटाने के बाद भी कार सवारों ने मनोज से गाली गलौज की, मनोज ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बाइक हटाने के बावजूद गाली क्यों दी जा रही है। यही वजह है कि इस पर कार सवारों ने उन्हें आगे देख लेने की धमकी दी।
हार्न बजाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मनोज अपने साथी के साथ वहां से आगे निकल गए। कन्हैया का आरोप है कि करीब 500 मीटर आगे वही ऑडी तेज रफ्तार में पीछे से आई और उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक मनोज कार के आगे गिर गया, जबकि वह सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा।
आरोप है कि इसके बाद चालक ने कार मनोज की ओर मोड़कर उनके ऊपर चढ़ा दी और ऑडी कार के दोनों पहिये उनके ऊपर से गुजर गए। आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी लेकर सूतमिल की ओर भाग गया।
हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को दी,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। कन्हैया को हल्की चोटें आईं, जबकि मनोज को डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस नें शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगले गए।
बृहस्पतिवार सुबह हरीपल गेस्ट हाउस की फुटेज से सफेद ऑडी की पहचान होने की जानकारी सामने आई। कार का नंबर यूके 07 एफ-75 है और यह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के नाम पंजीकृत है।
इस संबंध में एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि 20 अक्टूबर की देर रात करीब थाना बन्ना देवी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक ऑडी गाड़ी के चालक द्वारा जानबूझकर अपने सामने चल रही बाइक सवार दो युवकों की मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल चालक मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाइक पर सवार उसका साथी कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया,इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल थाना बन्ना देवी पर बीएनएस की धारा 120 हत्या और धारा 9 हत्या के प्रयास के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वही इस घटना में घायल हुए चश्मदीद कन्हैया द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया कि घटना से कुछ देर पहले गाड़ी का होरन बजाने को लेकर ऑडी गाड़ी वालों से उनका वाद विवाद और आपसे कहासुनी हुई थी।
यही वजह है कि ऑडी कार चालक द्वारा जानबूझकर बाईक में पीछे से टक्कर मारी और बाइक सवार मनोज कुमार के ऊपर ऑडी गाड़ी चढ़ाई गई थी। इस पूरे घटनाक्रम का पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिया है, और ऑडी गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
वही फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलित कर लिए गए हैं,और गाड़ी का टेक्निकल मुआयना कर लिया गया है। ऑडी गाड़ी देवराज सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी रघुवीर पुरी थाना बन्नादेवी के रूप में पंजीकृत है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस द्वारा जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी कर इस पूरे प्रकरण में साक्षयों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



