एटा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण सहित अन्य सामग्री बरामद

उप्र के एटा जनपद की अलीगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैवर असदुल्लाहपुर गांव में दबिश मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है।

एटा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण सहित अन्य सामग्री बरामद
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद की अलीगंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैवर असदुल्लाहपुर गांव में दबिश मारकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए तमंचा फैक्ट्री संचालक को दो बने एक अधबना तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है जहां से उसे जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी शस्त्र बनाने के आरोप में जेल जा चुका है बीमार होने के चलते उसने असलहा बनाना छोड़ दिया पुनः एक बार असलहा बनाने लगा।

पुलिस को जैसे ही भनक लगी तत्काल पुलिस टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने सुधीर पुत्र नेकराम उम्र 42 वर्ष निवासी गेबर असदुल्लाहपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

उसके पास से दो बने एक अधबना 315 बोर असलहा, एक जिंदा कारतूस, नौ खोखा कारतूस, 9 कारतूस पेंदी वाले, 9 तमंचा की नाल, आरी, रेती, बांक, हथौड़ी, सहित उपकरण बरामद किए है।

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि पूर्व में कुछ अभियुक्त अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किए गए जिनसे पूछताछ की गई कि थी जिसके उसमें पता लगाया गया कहा कहा अवैध तमंचा बन रहे है।

पिछले 10 वर्षों में जो अभियुक्त जेल भेजे गए उनका डाटा निकाला गया और आपरेशन आयुध चलाने का निर्णय लिया गया। समस्त थाना प्रभारियों को चिन्हित कर ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

अलीगंज थाना प्रभारी ने मुखबिरों का जाल बिछाकर छापा मारा और एक आरोपी को गिरफ्तार किया घर में तलाशी ली गई तो बने अधबने असलाह और उपकरण बरामद किए है आरोपी को जेल भेजा गया है।