प्रभु श्रीराम-भरत के मिलन से भावुक हुआ प्रतापगढ़, भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में भरत चौक पर आयोजित ऐतिहासिक भरत मिलाप के दौरान मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में भरत चौक पर आयोजित ऐतिहासिक भरत मिलाप के दौरान मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी।
प्रभु श्रीराम और भरत के पावन मिलन के साक्षी बने श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जय श्रीराम के जयघोष से भरत चौक गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, श्याम शंकर सिंह,
रामलीला समिति के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह ‘दिन्नू’, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी, सहयोगी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



