महराजगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, धारदार हथियार लेकर फैला रही दहशत

उप्र के महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। विक्षिप्त महिला सरेराह धारदार हथियार लेकर दहशत फैला रही है।

महराजगंज में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, धारदार हथियार लेकर फैला रही दहशत
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्र की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। विक्षिप्त महिला सरेराह धारदार हथियार लेकर दहशत फैला रही है।

​महिला द्वारा कभी राहगीरों तो कभी खुद को धारदार हथियार से नुकसान पहुंचाने की धमकी देने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

​घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना है। इसी महिला ने कल भी कोल्हुई के मुख्य चौराहे पर घंटों तक काटा बवाल था।

महिला पिछले दो दिनों से लगातार सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर रही है। ​कस्बे के व्यापारियों और राहगीरों ने महिला के हिंसक व्यवहार पर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।