प्रतापगढ़ में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल से लौटते समय हुआ था लापता
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र के काक्षा पूरे बोधराम गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका एक युवक का शव देखा।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र के काक्षा पूरे बोधराम गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी ससुराल से वापस लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव में आम के पेड़ से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।



