अलीगढ़ के पिलखना कस्बे में नरबलि की कोशिश, जादू-टोना तांत्रिक विद्या परिस्थिति में बेहोश मिला युवक
उप्र के अलीगढ़ जनपद के पिलखना कस्बे में नरबलि की कोशिश की खबर सामने आ रही है। घटना अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के पिलखना कस्बा की है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के पिलखना कस्बे में नरबलि की कोशिश की खबर सामने आ रही है। घटना अलीगढ़ के अकराबाद थाना इलाके के पिलखना कस्बा की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार इस दौरान हाथ-पैर बंधा, सिंदूर में लिपटा युवक बेहोश मिला। कस्बा के खंडहर में जादू-टोना तांत्रिक विद्या परिस्थिति में युवक बेहोश मिला। इस दौरान मौके पर चाकू जमीन में धंसा मिला।
इसके अलावा कलावा लिपटा नारियल, सिंदूर में सने नीबू व तांत्रिक साइन बने भी मिले। बता दें युवक शिवकुमार कल देर शाम से लापता था।
युवक शिवकुमार सिंदूर में लिपटा, हाथ-पैर बंधा बेहोश मिला। बता दें इलाके में इससे पहले भी नरबलि की घटनाएं हो चुकी हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी है।

Janmat News 
