हाथरस: लूट की घटना में शामिल आरोपियो की पुलिस से हुई मुठभेड़, एक घायल; तीन अन्य गिरफ्तार
उप्र के हाथरस जनपद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद की सादाबाद पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की केला व्यापारी से लूट की घटना में शामिल आरोपियो से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी शिवम घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम मे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की 02.04.2026 को छावी मियां के बाग कस्वा सादाबाद पर केला व्यापारी से बदमाशो द्वारा लूटपाट की घटना की गयी थी, वह दोबारा घटना करने की फिराक में है।
इस सूचना पर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गयी तो एक मोटरइकिल आती दिखाई दी, जिसपर 04 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशो ने मोटरसाइकिल भगा ली। मडनई कट पर अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 अभियुक्त शिवंम पुत्र प्रहलाद निवासी चमरपुरा थाना सादावाद घायल हुआ है। अन्य 03 अभियुक्तगणो दीपू पुत्र राजपाल निवासी चमरपुरा थाना सादावाद, रंजीत कुमार पुत्र राजावावू निवासी खेडा परसौली व पवन कुमार उर्फ चुन्ना पुत्र गेदालाल निवासी नगला अर्जुन थाना खंन्दौली जनपद आगरा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
बदमाशो के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 01 तमंचा व कारतूस तथा 1,97,000/- रुपये लूटे हुए एक सोने की अंगुठी, एक सोने का कडा व 01 मोबाइल फोन बरामद हुए है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

Janmat News 
