पीलीभीत में तहसील दिवस का कम होता प्रभाव, खाली रही कुर्सियां; नहीं पहुंचे अफसर

उप्र के पीलीभीत जनपद में सरकार लगातार माह के पहले शनिवार को सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस करवा रही है ताकि जनता एक दिन सभी समस्या अधिकारियों से मिलकर बता सकें और उन्हें परेशानी से निजात मिल सकें.

पीलीभीत में तहसील दिवस का कम होता प्रभाव, खाली रही कुर्सियां; नहीं पहुंचे अफसर
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेमदेव पाठक की रिपोर्ट

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद में सरकार लगातार माह के पहले शनिवार को सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस करवा रही है ताकि जनता एक दिन सभी समस्या अधिकारियों से मिलकर बता सकें और उन्हें परेशानी से निजात मिल सकें लेकिन अब धीरे धीरे तहसील दिवस का असर कम होता दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें शनिवार को तहसील अमरिया के ब्लाक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया था। इस आयोजन की अध्यक्षता नायाब तहसीलदार ने की। इस तहसील दिवस में आगंतुकों के पीने के ठंडे पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी।

इसके अलावा फरियादी भी बहुत कम दिखाई दिए। इस दौरान कुल चौदह शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया। सभी प्रार्थनापत्र जमा कर लिए गए।