औरैया: बकरी कारोबारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, रुपये के लेनदेन का था मामला

उप्र के औरैया जनपद मूली के खेत में मिले बकरी कारोबारी सुमित के खून से लथपथ शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सुमित की हत्या रुपये के लेनदेन में हुई थी। मामला जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव का है।

औरैया: बकरी कारोबारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, रुपये के लेनदेन का था मामला
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में मूली के खेत में मिले बकरी कारोबारी सुमित के खून से लथपथ शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सुमित की हत्या रुपये के लेनदेन में हुई थी। मामला जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार 2500 रुपये के लेनदेन में बकरी कारोबारी सुमित की हत्या हुई थी। गांव के ही रहने वाले 19 वर्षीय रितिक पाल से सुमित का 2500 रुपये के लेनदेन को लेकर कई बार विवाद हो चुका था।

रुपये देने के बहाने रितिक ने बाहर बुलाकर सुमित की बांका मारकर हत्या कर दी। उसके बाद घर आ गया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का 36 घंटे के अंदर खुलासा किया है।

पुलिस ने रितिक के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बांका व मोबाइल फोन बरामद किया है। बता दें कि बीती शुक्रवार को हालेपुर गांव में मूली के खेत मे बकरी कारोबारी सुमित का शव मिला था।