सीतापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

उप्र के सीतापुर जनपद के थाना अटरिया क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

सीतापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के थाना अटरिया क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद फरीद और बैजनाथ उर्फ धीरज के रूप में हुई है। दोनों पर चोरी, गैंगस्टर और नकबजनी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद अटरिया पुलिस और एसओजी टीम ने नहर कोठी के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 2 तमंचे, कारतूस और खोखे, करीब 7 लाख रुपये के सोने के आभूषण, नकद रुपये बरामद हुए है इसके पहले भी 5 आरोपी पकड़े गए थे।

एक दिन पहले पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ था। उसी गिरोह के फरार सदस्य फरीद और बैजनाथ अब पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।