औरैया की अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या की घटना का किया खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

उप्र के औरैया जनपद की अजीतमल कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या की घटना का सफल खुलासा किया है।

औरैया की अजीतमल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या की घटना का किया खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद की अजीतमल कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या की घटना का सफल खुलासा किया है। घटनाक्रम के मुताबिक विगत 14 फरवरी को खेत की रखवाली कर रहे किसान अर्जुन का शव खेत में मिला था।

पुलिस को घटनास्थल से मिर्ची पाउडर का पैकेट मिला था। घटना के खुलासे में लगी पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सफलता मिली। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्यारोपी सेना का जवान का निकला। मृतक अर्जुन प्रेम संबंध में बाधक बन रहा था। आरोपी भानू का अर्जुन की बहन के साथ प्रेम संबंध था। प्रेम संबंध की जानकारी मिलते ही अर्जुन ने अपनी बहन को डांटा-फटकारा था और बहन का फोन भी ले लिया था।

इसी बात से गुस्साए आरोपी भानू ने खेत की रखवाली कर रहे किसान अर्जुन की आँख में मिर्ची पाउडर डालकर, ईंट और टॉर्च से पीट पीट कर हत्या दी थी।

हत्या के उपरांत हत्यारे ने मृतक के फोन से ही उनके परिजनों को जानकारी दी कि जानवर ने टक्कर मार दी जिसके चलते अर्जुन मौत हो गई है।