एटा: मासूम बच्ची की मौत के खुलासे हेतु पुलिस की चार टीमें गठित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उप्र के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के नगला भूपाल अपनी ननिहाल में रह रही 3 वर्षीय राधिका का शव गांव में ही एक घर के पीछे झाड़ियों में मृत अवस्था में मिलने के बाद पुलिस की चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई है।

एटा: मासूम बच्ची की मौत के खुलासे हेतु पुलिस की चार टीमें गठित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट 

एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के नगला भूपाल अपनी ननिहाल में रह रही 3 वर्षीय राधिका का शव गांव में ही एक घर के पीछे झाड़ियों में मृत अवस्था में मिलने के बाद पुलिस की चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई है।

बच्ची की हत्या के मामले के खुलासे के लिए मलावन थाना पुलिस, सर्विलांस, स्वाट टीम सहित चार टीमें घटना के तार जोड़ने ने लगी हुई है पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

बच्ची सोमवार को सायं 4 बजे मासूम का मृत अवस्था में झाड़ियों में मिला था। गांव में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक की टीमें पहुंची साक्ष्य एजेंसियों ने मौके से साक्ष्य संकलित किए है।

परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने सोमवार की रात्रि 10 बजे घटना स्थल का निरीक्षण किया और खुलासे के लिए चार टीमें लगाई है।

दरअसल, बीते शनिवार को दोपहर 12 बजे घर के बाहर खेलते खेलते मासूम रहस्यमय ढंग से गायब हो थी।मासूम के अचानक गायब होने से गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया हो गया। गांव और ननिहाल वाले बेटी को खेत खलिहान, सड़कों और घरों में खोजते रहे लेकिन उसका कही पता नहीं चला है।

शनिवार की देर रात्रि 8 बजे परिजनों ने मलावन कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई ।पुलिस ने मासूम बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी।52 घंटे बाद बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा मिला है।

जानकारी के अनुसार 3 बर्ष की राधिका पुत्री संजय जन्म से ही अपने नाना महेश के घर रह रही थी ननिहाल के लोग ही उसका लालन पालन कर रहे थे जन्म के दौरान मासूम बच्ची की मां सोनी की मौत हो गई थी।

शनिवार को दोपहर वह अपने नाना के घर के बाहर खेल रही थी तभी अचानक गायब हो गई। बच्ची के गुम हो जाने के बाद परिवार सदमे में है। गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

मामा शिवकुमार उर्फ लालू ने बताया कि घर से बाहर खेल रही थी 24 तारीख को गायब हो गई थी हम लोगों ने पुलिस को कंप्लेंड की हम लोग और पुलिस तलाश कर रही थी हमारी एक भाभी ने भाई अनुज से कहा पीछे कुछ है जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में थी। हम लोग पहले इस जगह को देख चुके थे लेकिन तब यहां नहीं थी हत्या कर शव को डाला गया है।

बेटी की पिता संजय ने जानकारी देते हुए बताया लगभग 24 तारीख को गायब हुई थी ढाई बजे मेरे पास फोन पहुंचा मै जलेसर में था। सूचना मिलने के बाद मैं तुरंत आया 5 से साढ़े पांच बजे पहुंचा गांव के लोग बता रहे थे कोई साधु ले गया है या कबाड़ी ले गया था।

बेटी जन्म के बाद ननिहाल में रह रही थी। मैं आता जाता रहता था।छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा। मेरी किसी से रंजिश नहीं है। चेहरे पर कुछ तेजाब जैसा डाला गया है। गर्दन कटी हुई मालूम पड़ रही है। किसी भारी चीज से सिर पर प्रहार किया गया है। क्या क्या गलत काम हुआ है ये पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।

मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया मलावन थाना क्षेत्र के नगला भोपाल में दो दिवस पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी।3 वर्षीय बच्ची अपने घर के समाने से खेलते हुए गायब हो गई थी.

मलावन थाना पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया और पुलिस द्वारा गांव आस पास के खेत में तलाश कर रही थी. सोमवार को 4 बजे के समीप झाड़ियों में शव पड़ा मिला. अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. चार पुलिस टीमें खुलासे के लिए लगाई गई है. शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।