हरदोई: नाली विवाद ने लिया खूनी रूप, हमले में BDC सदस्य के 18 वर्षीय बेटे की मौत
उप्र के हरदोई जनपद में नाली विवाद ने खूनी रूप ले लिया जिसके चलते BDC सदस्य के 18 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मामला जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा रमपुरा गांव का है।
हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद में नाली विवाद ने खूनी रूप ले लिया जिसके चलते BDC सदस्य के 18 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मामला जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा रमपुरा गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष गो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडा चलने लगा। इस खूनी हमले में BDC सदस्य प्रेमादेवी और उनका बेटा धीरेन्द्र घायल हो गए।
लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में 18 वर्षीय धीरेन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।
गांव में तनाव के चलते चार थानों की पुलिस तैनात है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग गाली गलौज कर रहे हैं और हाथों में लाठी डंडे लिए है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।




