औरैया: शैलेन्द्र सिंह हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार; प्रेम संबंध में बन रहा था बाधा
औरैया जिले के थाना बेला व SOG/सर्विलांस टीम ने शैलेन्द्र सिंह पाल हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में अवनीश पाल, रिंकू कठेरिया और मृतक की पत्नी अर्चना को गिरफ्तार किया गया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जिले के थाना बेला व SOG/सर्विलांस टीम ने शैलेन्द्र सिंह पाल हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में अवनीश पाल, रिंकू कठेरिया और मृतक की पत्नी अर्चना को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रेम-संबंध में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और हटा भी दिया गया। नशे में धुत करके मफलर से गला कसकर शैलेन्द्र सिंह पाल की हत्या की गई थी और शव नहर पटरी के पास फेंका गया था।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मफलर और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इसी क्रम में आज बेला-तिर्वा बॉर्डर से दबोचे गए दो आरोपी और महिला अभियुक्त को भी बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस तीनों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Janmat News 
