औरैया: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चला विशेष चेकिंग अभियान, 176 वाहनों के किए गए चालान

औरैया जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) एन.सी. शर्मा की अगुवाई में हाईवे-एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

औरैया: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चला विशेष चेकिंग अभियान, 176 वाहनों के किए गए चालान
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) एन.सी. शर्मा की अगुवाई में हाईवे-एक्सप्रेसवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद सीमाओं पर यात्री वाहनों की ओवरलोडिंग और रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप की सघन जांच की गई।

बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व मोबाइल पर बात करते पकड़े गए वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा विशेष अभियान के तहत 176 नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों के चालान किये गए। कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग, ओवरस्पीड और ट्रैफिक नियमों को लेकर चालकों को जागरूक भी किया गया।

इस दौरान एआरटीओ टीम में सुपरवाइजर अशोक कुमार व सुमित कुमार राय मौजूद रहे। 31 जनवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह में यह सख्त प्रवर्तन जारी रहेगा।