बरेली में मौलानाओं का पाक कनेक्शन बदस्तूर जारी, भारत के खिलाफ रचा जा रहा जबरदस्त षडयंत्र
उप्र के बरेली जनपद से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरअसल, बरेली में थाना किला और बारादरी क्षेत्र निवासी मौलाना मन्नान मियां, तौकीर रज़ा, चांद मियां का पाक प्रेम कनेक्शन बदस्तूर जारी है।
बरेली से अनूप रायजादा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरअसल, बरेली में थाना किला और बारादरी क्षेत्र निवासी मौलाना मन्नान मियां, तौकीर रज़ा, चांद मियां का पाक प्रेम कनेक्शन बदस्तूर जारी है।
मौलाना मन्नान रजा खां उर्फ मन्नानी मियां प्रबंधक जामिया नुरीया रजवीया बाकरगंज थाना किला बरेली का पाकिस्तान कनेक्शन निकलकर सामने आया है।
दरअसल, एक विडियो पाकिस्तान में काफी तेजी से चल रहा है, जिसमें दावतें इस्लामी संगठन पाकिस्तान के कार्यकारणी सदस्य मौलाना अब्दुल हबीब अत्तारी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पाकिस्तान की आवाम मन्नानी मियां को पैसा भेजे ताकि उनके मकान के आस पास जो हिंदूओं के मकानात है उनको खरीदा जा सके।
पाकिस्तानी संगठन दावतें इस्लामी की शाखाएं भारत के विभिन्न शहरों जैसे - अहमदाबाद, मुम्बई, कानपुर, बरेली, आगरा आदि शहरों में स्थापित है। इनका रिमोट कण्ट्रोल पाकिस्तान के कराची में बैठे मौलाना इल्यास अत्तार कादरी के हाथों में है।
ये वही संगठन है जिसके दो लोगों ने विगत वर्षो में एक दर्जी कन्हैयालाल की उदयपुर में हत्या कर दी थी। डॉ अशरफ आसीफ जलाली भारत सरकार का मोस्ट वांटेड आंतकवादी है।
ये व्यक्ति हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगलता है। मन्नानी मियां कई बार पाकिस्तान गए। इसके साथ मंच शेयर किया। इसके घर गए, दावत खाई और घनिष्ठ संबंध है।
दावतें-ए-इस्लामी जैसे आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान के कराची में बरेली के उलेमाओं के साथ जश्न-ए-महफिल में शिरकत की है। इस दौरान यहां भारत के खिलाफ जबरदस्त षडयंत्र रचा जा रहा है।
हिन्दुओं और उनके घरों को टार्गेट किया गया है। बरेली के मौलानाओ ने इस बाबत पाक से फंडिंग के लिए अपने बैंक का QR कोड जारी किया है।
पाक आतंकी संगठन ने बोला है कि मस्जिद या दरगाह के आसपास हिन्दुओं के मकान हों तो उन्हें तुरन्त हटाने की व्यवस्था करो, वो उनकी वित्तीय व्यवस्था करेंगे। पाक आतंकी संगठन का भारत में वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही बरेली में मौलानाओ के खेमे में हडकंप मच गया है।

Janmat News 
