फतेहपुर: ईरान युद्ध को लेकर असमंजस की स्थिति में लोग; गैस किल्लत की उड़ी अफवाह, पर आपूर्ति बरकरार

ईरान में चल रहे है युद्ध को लेकर लोगों के बीच गैस की किल्लत की अफवाह  उड़ी हुई है। उप्र के फतेहपुर जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, जहां लोग अपनी गैस लेने के लिए खुद लाइन लगाकर गैस लेने को मजबूर हैं।

फतेहपुर: ईरान युद्ध को लेकर असमंजस की स्थिति में लोग; गैस किल्लत की उड़ी अफवाह, पर आपूर्ति बरकरार
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। ईरान में चल रहे है युद्ध को लेकर लोगों के बीच गैस की किल्लत की अफवाह  उड़ी हुई है। उप्र के फतेहपुर जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, जहां लोग अपनी गैस लेने के लिए खुद लाइन लगाकर गैस लेने को मजबूर हैं।

वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है, हां इतना जरूर है पहले गैस 15 दिन में बुक होती थी अब उसे टाइम को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, लेकिन गैस की डिलीवरी समान और सुचारू रूप से होती रहे इसको देखते हुए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की तरफ से जिला पूर्ति अधिकारी खुद पूरे मोर्चे की संभाल कमान संभाले हुए हैं। साथ ही फील्ड में जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं, कि वो किसी तरीके से गैस का स्टोर ना करें और गैस की स्थिति सामान्य है किसी भी प्रकार की आने वाले दिनों में कोई समस्या नहीं होगी।

दूसरी ओर, युद्ध और सोशल मीडिया की अगर माने तो लोग भविष्य को देखते हुए सिलेंडर अपने घरों में स्टोर करने को मजबूर हैं, जिसके चलते लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

हमने फील्ड में जाकर लोगों से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर युद्ध का क्या असर है, तो लोगों ने साफ तौर पर बताया कि ईरान युद्ध की वजह से गैस की किल्लत है इस वजह से वह लोग खुद आकर अपनी गैस लेने को मजबूर है।