चंदौली में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंदा; एक की मौके पर मौत
चंदौली जनपद के नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जनपद के सैयदराजा थाना के नौबतपुर इलाके में नेशनल हाइवे 19 अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया.
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जनपद के सैयदराजा थाना के नौबतपुर इलाके में नेशनल हाइवे 19 अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया जिसमे एक एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना के नौबतपुर इलाके में नेशनल हाइवे 19 पर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे दो लोगों को तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
मृतक की पहचान अमित यादव, निवासी दहला दुर्गावती (बिहार) के रूप में हुई है। घायल शेरू यादव का इलाज जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Janmat News 
