मिर्ज़ापुर पहुंचे DGP राजीव कृष्ण, कहा- मथुरा की घटना में माहौल खराब वाले बिंदु पर हो रही है जांच
उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद पहुचे प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने अष्टभुजा डाक बंगले पर गौ तस्करी से जुड़े मामले को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।
मिर्ज़ापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्ज़ापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्ज़ापुर जनपद पहुचे प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने अष्टभुजा डाक बंगले पर गौ तस्करी से जुड़े मामले को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। बैठक के बाद DGP ने मथुरा की घटना को लेकर कहा कि माहौल खराब वाले उस बिंदु पर जांच हो रही है। जो भी चीज सामने आएगी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा गौ तस्करी के मामले में विशेष तौर पर समीक्षा की गई है। गौ तस्करी के मामले में मुख्यमंत्री जी का प्राथमिकता है कि ऑर्गेनाइज्ड रूप से जो इस क्राइम में लिप्त है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। पिछले दिनों में गौ तस्करों के फाइनेंशियल नेटवर्क को तोड़ा गया है।
जो इसमें पीछे ऊपर तक इंवॉल्व लोग हैं पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई है। कल के मामले में चंद्रशेखर फरसा बाबा अपने कुछ साथियों के साथ किसी की सूचना पर गए थे। गाड़ी को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल पहुंची। पीछे से एक आई गाड़ी के एक्सीडेंट में उनकी मृत्यु हुई।
अपने आप जाकर जो कार्रवाई की जाती है वह सरासर गलत है। हमारे अधिकारी इस बात के लिए चैतन्य है कोई भी सूचना इस प्रकार की हो तो लोकल अधिकारियों को दिया जाए, तत्काल कार्रवाई होगी।
इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित किया गया है। 13 लोगों को जेल भेजा गया है। गाय तस्करी के गौ रक्षा से संबंधित मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इन्वेस्टिगेशन हो रही है तथ्य सामने आएंगे यह बात सवेरे 4:00 बजे क्लियर हो गई थी। इन दोनों गाड़ियों में कोई गाय या उस प्रकार की चीज नहीं थी। किराने का सामान था, वायर लदे हुए थे।
इस दौरान DGP राजीव कृष्ण ने मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। इसके अलावा उन्होंने विंध्याचल धाम की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

Janmat News 
