हाई स्कूल परीक्षा 2026 में औरैया जनपद का शानदार प्रदर्शन, 90 प्रतिशत से अधिक रहा रिजल्ट
उप्र के औरैया जनपद के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। हाई स्कूल रिजल्ट में कनिष्का ने 95% अंक पाकर जिले में टॉप किया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। हाई स्कूल रिजल्ट में कनिष्का ने 95% अंक पाकर जिले में टॉप किया है।
कनिष्का ने गणित में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 में से 100 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर अवशा शेख (94.67%) और तीसरे पर कामना (94.50%) रहीं। नित्या ने 94.33% के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से मयंक राठौर और असमीत रहे, दोनों को सामान रूप से 94.17% अंक प्राप्त हुए। जिले के 71 केंद्रों पर 20866 छात्रों ने परीक्षा दी थी, इस शानदार परिणाम से खुशी का माहौल है। जिले का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 90.42% दर्ज हुआ।

Janmat News 
