प्रतापगढ़ के बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद व विधायक ने भी किया जलाभिषेक

प्रतापगढ़ जनपद में बाबा घुइसरनाथ धाम में सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर स्वयंसेवकों और प्रशासनिक व्यवस्था के कुशल नेतृत्व में जलाभिषेक किया जा रहा है।

प्रतापगढ़ के बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांसद व विधायक ने भी किया जलाभिषेक
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में बाबा घुइसरनाथ धाम में सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर स्वयंसेवकों और प्रशासनिक व्यवस्था के कुशल नेतृत्व में जलाभिषेक किया जा रहा है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा रही है।

लालगंज, संग्रामगढ़, लीलापुर, सांगीपुर, उदयपुर सहित कई थानों की पुलिस बल व पीएसी बल तैनात है। लगभग लाखों से अधिक श्रद्धालु अब तक बाबा पर जलाभिषेक कर चुके हैं। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भी परिवार के साथ बाबा पर जलाभिषेक किया।

जलाभिषेक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "मेरे रामपुर खास पर बाबा का आशीर्वाद सदा बना रहे। और सदैव रामपुर खास में अमन-चैन बना रहे। उन्होंने कहा कि बाबा घुइसरनाथ धाम की कृपा से क्षेत्र में शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा घुइसरनाथ धाम पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना ने करोड़ों की लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त दोबस्त किए हैं।