राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज अयोध्या के दौरे पर, करेंगे रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान वह रामलला एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे। दिग्विजय सिंह अयोध्या आज सुबह 9:40 पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान वह रामलला एवं हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे। दिग्विजय सिंह अयोध्या आज सुबह 9:40 पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
जहां से वह राम जन्मभूमि जाकर राम लला का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद व अयोध्या से सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ जाएंगे और उसके बाद लखनऊ से दिल्ली जाएंगे।
इस सम्बन्ध में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अयोध्या आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर हम लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है।
उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री द्वारा किया जाएगा। लगभग 3 घंटा वह अयोध्या में रहेंगे। कांग्रेस जिला कमेटी, महानगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने भाजपा की केंद्र की सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि अभी लोग गैस की किल्लत से जूझ रहे थे अब लोग डीजल पेट्रोल की लाइन में लग कर बेहाल है। रात में 2:00 बजे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने डीजल लेने के लिए इंसान खड़ा है।

Janmat News 
