अयोध्या: देवा इंटर कालेज ने बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम के साथ जिले में बनाया स्थान
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम से संचालित अयोध्या के उसरू अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम से संचालित अयोध्या के उसरू अमौना स्थित देवा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिला मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया।
ग्रामीण अंचल में शिक्षा क्षेत्र में अपना स्थान बनाने वाले उसरू-अमौना अयोध्या स्थित देवा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा एकता गुप्ता ने 95.5% अंकों के साथ जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान,
छात्रा नंदिनी तिवारी नें 94.83% अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में 6वां स्थान व छात्रा आकृति यादव ने 94.66% अंको के साथ जिले में 7वें स्थान पर परचम लहराया।
इसी क्रम में छात्रा जाहनवी साहू 93.5% वैष्णवी दुबे 93.33% दिव्या यादव 93.16%, देवमणि यादव 93.16% पल्लवी भारती 92.67%, आस्था यादव 92.3%, ज्योति यादव 92.33%, पलक मिश्रा 92% रंजना यादव 91.6%,
सौरभ 91.83%, सेजल 91.5%, अंश यादव 91.5 %, सोनी 91% अनुराग मिश्रा 90.83% कायनात रहबर 90.16% साक्षी मिश्रा 90% आशुतोष चौधरी 90% तथा अभिनव पांडे ने 90% अंकों के साथ विद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया।
वही विद्यालय के प्रबंधक सहदेव उपाध्याय व प्रधानाचार्य नम्रता मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Janmat News 
