औरैया पुलिस ने 8.62 करोड़ के बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का किया खुलासा, गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

उप्र की औरैया पुलिस ने 8.62 करोड़ के बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इस दौरान एसआईटी टीम ने संगठित गिरोह के 4 आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं।

औरैया पुलिस ने 8.62 करोड़ के बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का किया खुलासा, गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र की औरैया पुलिस ने 8.62 करोड़ के बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। इस दौरान एसआईटी टीम ने संगठित गिरोह के 4 आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं।

बता दें कि फर्जी फर्म बनाकर ITC पास-ऑन के जरिए सरकार को चूनालगाया जा रहा था। मुख्य आरोपी मो. अतहर, शाह आलम (अकाउंटेंट), इमरान (दस्तावेज), विशाल (सहायक) गिरफ्तार किए गए हैं।

मून एंटरप्राइजेज2.87 करोड़ व चमन ट्रेडर्स5.75 करोड़ से फर्जी बिलिंग की गई थी। बिना माल सप्लाई के कागजों पर करोड़ों का लेन-देन दिखाया जाता था। आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल, DSC, राउटर, सिम व 60,330 नगद बरामद हुए हैं।

आरोपियों पर जीएसटी एक्ट व IPC की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, निरीक्षक अपराध सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार,

उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, हे.का. सुधीर सिंह व कांस्टेबल ओमजी पाण्डेय (सर्विलांस सेल) शामिल रहे। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं।