अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई अदा

अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई अदा
Published By - ANKUSH PAL

अयोध्या (जनमत) :- रामनगरी अयोध्या में अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। अयोध्या शहर की टाट शाह मस्जिद में शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। नमाज के बाद शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने कहा कि नमाज के दौरान पूरी दुनिया में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई।

उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भी अल्लाह ताला से दुआ की गई कि युद्ध जल्द समाप्त हो और सभी लोग अपने-अपने मुल्क में आजादी और सलामती के साथ रह सकें।वही उन्होंने कहा कि भारत अमन, चैन और भाईचारे का देश है, जहां सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने त्योहार मनाने की पूरी आजादी है। उन्होंने अयोध्या जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था के साथ नमाज अदा कराई।साथ ही उन्होंने बताया कि यदि गुरुवार को चांद दिखाई नहीं देता है तो शुक्रवार को एक और अलविदा की नमाज अदा की जाएगी और ईद शनिवार को मनाई जाएगी। वहीं अगर गुरुवार को चांद नजर आता है तो ईद जुम्मे के दिन ही मनाई जाएगी।