अयोध्या: सपा ने आयोजित किया साथी समागम व PDA प्रहरी सम्मेलन, अखिलेश यादव को CM बनाने का लिया प्रण
उप्र के अयोध्या जनपद की समाजवादी पार्टी द्वारा साथी समागम एवं पीडीए प्रहरी सम्मेलन- 2026 का आयोजन ताराजी रिसॉर्ट में किया गया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद की समाजवादी पार्टी द्वारा साथी समागम एवं पीडीए प्रहरी सम्मेलन- 2026 का आयोजन ताराजी रिसॉर्ट में किया गया। इस सम्मेलन में समाजवादी विचारधारा को मजबूती देने, पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया गया और आने वाले 2027 चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को सभी ने प्रण लिया।
इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह सम्मेलन पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे के द्वारा किया गया। इस मौके पर पवन पांडे ने इस सम्मेलन के माध्यम से 2027 चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे और जुल्मी अत्याचारी महंगाई,भ्रष्टाचार वाली भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को मजबूत करना, जनहित के विषयों पर संवाद स्थापित करना और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श करना है।सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Janmat News 
