कौशांबी: दर्ज हुआ दुष्कर्म का मुकदमा तो, दसवीं के छात्र ने कर ली ख़ुदकुशी; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक दसवीं के छात्र का पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक दसवीं के छात्र का पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग और खुद पर लिखे गए मुकदमे को लेकर गिरफ्तारी के डर से यह खौफनाक कदम उठाते हुए फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है।
यह पूरी घटना पश्चिम शरीरा थाना इलाके के एक गांव की है, जहां लोगों ने गांव के बाहर एक महुवा के पेड़ पर दसवीं के छात्र का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
घटना की जानकारी देते हुए कौशांबी सीओ ने बताया कि गांव की एक महिला द्वारा बीते 3 जनवरी को मृतक के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक विकलांग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया था। जिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
वही चर्चाओं पर जाएं तो मृतक का गांव की ही किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। खुद पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मृतक गिरफ्तारी को लेकर डिप्रेशन में आ गया था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

Janmat News 
