प्रतापगढ़ प्रथम आगमन पर भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

उप्र के​ प्रतापगढ़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर कोहदौर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रतापगढ़ प्रथम आगमन पर भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया  संकल्प
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के​ प्रतापगढ़ जनपद में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर कोहदौर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह नंदन के नेतृत्व में समर्थकों ने जोरदार स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य,संतोष मिश्रा, हरिओम मिश्र, आशुतोष त्रिपाठी, राकेश सिंह, रामजी मिश्र, राम समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय प्रभारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ उत्साह का प्रदर्शन किया।