अयोध्या: मकर संक्रांति पर चाइना मांझे की बिक्री व इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित, दुकानों पर की छापेमारी
उप्र के अयोध्या जनपद में मकर संक्रांति से पहले पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल रोकने के लिए दुकानों पर जांच और अभियान चलाए हैं.
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में मकर संक्रांति से पहले पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल रोकने के लिए दुकानों पर जांच और अभियान चलाए हैं, क्योंकि यह जानलेवा होता है और इससे हादसे होते हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने चौक और अन्य जगहों पर पतंग की दुकान पर छापेमारी की है, जहाँ मांझा जब्त कर चेतावनी दी गई है।
सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं जैसे कटने और करंट लगने को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मकर संक्रांति पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

Janmat News 
