असमय बारिश से फसल क्षति का डीएम ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर फसल की स्थिति एवं नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि फसल क्षति सर्वे कार्य में तेजी लाई जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके।

असमय बारिश से फसल क्षति का डीएम ने लिया जायजा, प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश
REPORTED BY - GULAM NABI, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बलरामपुर/जनमत न्यूज। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने तहसील उतरौला क्षेत्र के ग्राम बड़हरा कोट का भ्रमण कर हाल ही में हुई असमय बारिश से धान की फसल को हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न किसानों की जोतों का रैंडम सर्वे करते हुए फसल क्षति की वास्तविक स्थिति का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद कर फसल की स्थिति एवं नुकसान का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि फसल क्षति सर्वे कार्य में तेजी लाई जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके।

इसके साथ ही डीएम ने क्षेत्र में गन्ना फसल की स्थिति का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम उतरौला अभय सिंह, तहसीलदार उतरौला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।