बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा पत्रकारों का सैलाब, दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

उप्र के बहराइच जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पत्रकारों द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।

बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा पत्रकारों का सैलाब, दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पत्रकारों द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में पत्रकारों ने रैली में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार फराज अंसारी एवं जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने किया। रैली में पत्रकारों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

पत्रकारों ने एकजुटता के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा बाइक रैली का स्वागत किया।

पत्रकारों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है। भव्य तिरंगा बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को यादगार बना दिया।