अयोध्या: श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई महंत विजय राघव महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि, भंडारे का आयोजन
उप्र के अयोध्या धाम के रायगंज बरगधिया स्थित विजय राघव मंदिर में साकेतवासी महामंडलेश्वर श्री विजय राम दास जी महाराज उर्फ विजय राघव महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या धाम के रायगंज बरगधिया स्थित विजय राघव मंदिर में साकेतवासी महामंडलेश्वर श्री विजय राम दास जी महाराज उर्फ विजय राघव महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा और अयोध्या के साधु-संतों एवं महंतों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रांतों से गुरुदेव के शिष्य शामिल हुए।
वर्तमान महंत स्वामी मयंक दास ने बताया कि गुरुदेव की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए साधु सेवा, अतिथि सेवा, गौ सेवा और विद्यार्थी सेवा जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव के सेवा भाव और उनके नाम को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।



