संभल में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, ढोंग-पाखंड से बदनाम हो रहा सनातन धर्म
उप्र के संभल जनपद के बबराला में स्थित बाबू राम सिंह भाय सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने सनातन धर्म और यूपी की राजनीति पर बड़ा बयान दिया।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के बबराला में स्थित बाबू राम सिंह भाय सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने सनातन धर्म और यूपी की राजनीति पर बड़ा बयान दिया।
मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि ढोंग, आडंबर, पाखंड और अंधविश्वास के कारण सनातन धर्म बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वैदिक धर्म का शुद्ध स्वरूप प्रस्तुत किया, जिसमें एक ईश्वर की उपासना, कर्म को धर्म मानने और जात-पात व ऊंच-नीच मिटाने का संदेश है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आर्य समाज के पांच हजार से अधिक केंद्र और 500 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज हैं, जहां गुरुकुल परंपरा के अनुरूप शिक्षा देकर बच्चों का चरित्र निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि देश में अच्छी और दिव्य आत्माओं का शासन होना चाहिए। बाबा रामदेव बोले की युगों-युगों तक योगी सरकार चाहिए।
राहुल गांधी के मानहानि मामले पर उन्होंने इसे राजनीतिक मुद्दा बताया। ओवैसी के बयान पर कहा कि इससे यूपी में योगी को फायदा हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी और आर्य समाज के आचार्य मौजूद रहे।



