फर्रुखाबाद: आतिशबाजी की बंद कोठरी में संदिग्ध परिस्थिति में जोरदार धमाका, कोठरी धराशाई; पुलिस कर रही जांच
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में आतिशबाजी की बंद कोठरी में संदिग्ध परिस्थिति में जोरदार धमाका होने की खबर सामने आ रही है। इस तेज धमाके में कोठरी धराशाई हो गई।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में आतिशबाजी की बंद कोठरी में संदिग्ध परिस्थिति में जोरदार धमाका होने की खबर सामने आ रही है। इस तेज धमाके में कोठरी धराशाई हो गई।
मामला जनपद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के लादमपुर दोयम का है। मिली जानकारी के अनुसार आबादी से दूर खुले मैदान में आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है।
आतिशबाजी का शादी विवाह उत्सवों में इस्तेमाल किया जाता था। धमाके की सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष पहुंचे और जांच पड़ताल की। मार्च में आतिशबाजी का लाइसेंस रिन्यूवल हुआ था।



