कानपुर देहात: सपेरा समुदाय के 40 साल के संघर्ष को मिली नई उम्मीद, किया गया जमीन का आवंटन

उप्र के कानपुर देहात जिले में सपेरा समुदाय के लोगों के 40 साल के संघर्ष को नई उम्मीद मिली है। जनपद के रूरा नगर पंचायत क्षेत्र में सपेरा समुदाय के परिवारों को जमीन का आवंटन किया गया है।

कानपुर देहात: सपेरा समुदाय के 40 साल के संघर्ष को मिली नई उम्मीद, किया गया जमीन का आवंटन
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट 

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जिले में सपेरा समुदाय के लोगों के 40 साल के संघर्ष को नई उम्मीद मिली है। जनपद के रूरा नगर पंचायत क्षेत्र में सपेरा समुदाय के परिवारों को जमीन का आवंटन किया गया है।

सपेरा समुदाय के लोग दशकों से झोपड़ियों और टट्टर में रहने को मजबूर थे। बारिश और आंधी-तूफान में आशियाना उजड़ जाता था और परिवारों को सुरक्षा की चिंता सताती थी। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से जमीन मिलने पर सपेरा समुदाय के परिवारों में खुशी की लहर है।

नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने मंत्री प्रतिभा शुक्ला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। अब सपेरा समुदाय को पक्के मकान की उम्मीद है जिससे उनके सुरक्षित भविष्य का सपना साकार होगा।