महिला आरक्षण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला, बोले—महिलाओं को अधिकार देने में बाधा बन रहे विपक्षी दल

भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

महिला आरक्षण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला, बोले—महिलाओं को अधिकार देने में बाधा बन रहे विपक्षी दल
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

महराजगंज से नवीन प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट —

महराजगंज/जनमत न्यूज। जनपद महराजगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र सरकार की नीतियों और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सर्वसमावेशी लोकतंत्र को मजबूती मिली है और सरकार ने हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में लगभग 40 प्रतिशत मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं, जो सामाजिक न्याय और समावेशी शासन का उदाहरण है। साथ ही उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक कदम बताते हुए विपक्षी दलों पर इसे बाधित करने का आरोप लगाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने Indian National Congress, Samajwadi Party और INDIA Alliance पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल केवल दिखावे के लिए महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं, जबकि वास्तविकता में महिलाओं को अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही चेतावनी दी कि महिला विरोधी सोच रखने वाले दलों को आगामी चुनावों में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।