आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, प्रतापगढ़ के लालगंज में मनाया गया जश्न
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके विधानसभा क्षेत्र लालगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर खुशी जताते हुए आराधना मिश्रा मोना के समर्थन में नारे लगाए। क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।



