ओलावृष्टि से फसलों की तबाही पर फतेहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, किसानों को मुआवजा देने की उठी मांग

जिले में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की हजारों बीघे फसलें बर्बाद होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर आई है।

ओलावृष्टि से फसलों की तबाही पर फतेहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, किसानों को मुआवजा देने की उठी मांग
REPORTED BY - BHIM SHANKAR, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

फतेहपुर/जनमत न्यूज। फतेहपुर जिले में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की हजारों बीघे फसलें बर्बाद होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतर आई है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में लगातार हुई बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा नुकसान का सही आकलन नहीं किया गया। किसानों की आर्थिक स्थिति बदहाल है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा और मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराया जाए तथा किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे पुनः खेती कर सकें।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नुकसान का आकलन कर मुआवजा नहीं दिया गया, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।