बांदा: गैंगस्टर में नामजद अभियुक्त अवैध असलहे सहित गिरफ्तार, गैंग लीडर पूर्व में ही जा चुका है जेल
उप्र के बांदा जनपद के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है।
बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जनपद के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मटौध पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर लूटपाट, चोरी तथा नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को अवैध तंमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है जो गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ लूटपाट, चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वांछित चल रहा था।
थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त पवन कुमार पुत्र राजू निवासी ग्राम मवई थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा को खड्डी तिराहा थाना मटौंध से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है ।
बता दें कि गैंग के लीडर अखिलेश पुत्र संतोष निवासी मवई बुजुर्ग थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा को पूर्व में दिनांक 10.01.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

Janmat News 
