बरेली: सशक्त नारी ही सशक्त भारत की पहचान-डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार

उप्र के बरेली जनपद के डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने रविवार को बरेली शहर के स्वाले नगर और बाकरगंज स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।

बरेली: सशक्त नारी ही सशक्त भारत की पहचान-डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने रविवार को बरेली शहर के स्वाले नगर और बाकरगंज स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता पर  रविवार को समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हो रहे आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ ने मेले में जनता को दी जा रही सुविधाओं की सुविधाओं की गुणवत्ता परखी साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ईडीएल के अनुसार औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त महिला स्टाफ के कार्यों की सराहना की। डॉ. अमित कुमार ने कहां की सशक्त नारी ही सशक्त भारत की पहचान है हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए एवं उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है जिसके लिए हमे उनका आभार व्यक्त करना चाहिए।