बलरामपुर: जंगली जानवर के हमले में महिला की मौत, 2 माह के भीतर चार लोगों की गई जान
उप्र के बलरामपुर जनपद के सुहेलवा जंगल से सटे इलाके में आज फिर एक महिला जंगली जानवर का शिकार हुई।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के सुहेलवा जंगल से सटे इलाके में आज फिर एक महिला जंगली जानवर का शिकार हुई। बताया जाता है कि 25 वर्षीय महिला मंजू देवी पर जंगली जानवर ने उसे वक्त हमला किया जब वह शौच के लिए जंगल में गई हुई थी महिला जंगल के बीच स्थित नेपाल सीमा से सटे परशुराम गांव के रहने वाली थी।
2 माह के भीतर इसी इलाके में चार लोग जंगली जानवर के हमले में मारे जा चुके हैं। सवाल एक बार फिर खड़ा होता है आखिर यह जंगली जानवर है क्या?
आमतौर पर लोग और वन विभाग इसे तेंदुआ बता रहा है लेकिन स्थानीय लोग इससे तेंदुआ मानने को तैयार नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाघ है जिसे लोगों ने अपनी आंखों से देखा है।
बहरहाल सवाल महत्वपूर्ण है और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए सुव्यवस्थित और बड़े कदम उठाए जाने चाहिए जिससे आम लोगों की जीवन की सुरक्षा की जा सके। साथ ही साथ वन की भी सुरक्षा हो और वन्य जीवों की भी। सरकार को इस पर निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है।
इसीलिए एक बार फिर यह बात महत्वपूर्ण हो गई है कि सुहेलवा जंगल को शीघ्र ही टाइगर रिजर्व घोषित कर उसे न सिर्फ संरक्षित किया जाए बल्कि उसमें रहने वाले जानवरों को भी और जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

Janmat News 
