कानपुर देहात: CEC के खिलाफ सपा ने खोला मोर्चा, एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप; पद से हटाने की मांग
उप्र में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते जनपद कानपुर देहात के सपा जिला कार्यालय मे सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा की अध्यक्षता मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी के चलते जनपद कानपुर देहात के सपा जिला कार्यालय मे सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा की अध्यक्षता मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष और पूर्व सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव के दौरान एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष ने ऐलान किया कि पार्टी 'देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' के तहत एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाएगी। इसी क्रम में आगामी 4 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
कानपुर देहात के माती स्थित जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी की ओर से एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा।
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव के दौरान एकपक्षीय भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं।
पार्टी जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही सपा ने ऐलान किया है कि वह 'देश बचाओ, वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' नाम से एक सप्ताह का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी।
विरोध के इसी सिलसिले में 4 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका जाएगा। सपा नेताओं का कहना है कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं होती, उनका यह विरोध जारी रहेगा।



