NIA ने सहारनपुर के बैंक अधिकारी को लखनऊ से दबोचा, करोड़ों के नकली नोट रखकर की असली की चोरी

पंजाब नेशनल बैंक के उप्र के सहारनपुर जनपद स्थित करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश के मामले में फरार आरोपी बैंक अधिकारी अमित कुमार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।

NIA ने सहारनपुर के बैंक अधिकारी को लखनऊ से दबोचा, करोड़ों के नकली नोट रखकर की असली की चोरी
Published By- Diwaker Mishra

सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट

सहारनपुर/जनमत न्यूज़। पंजाब नेशनल बैंक के उप्र के सहारनपुर जनपद स्थित करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश के मामले में फरार आरोपी बैंक अधिकारी अमित कुमार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।

अमित कुमार बैंक अधिकारी है और एफआईआर में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है। NIA के लखनऊ थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

बता दें कि बीती 29 अगस्त को सहारनपुर के सदर बाजार थाने को पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद होने की सूचना मिली थी।

जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्हें बैंक ने निलंबित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी हालांकि बाद में इसकी जांच NIA के सुपुर्द की गई थी।

NIA ने 3 सितंबर को अपने थाने में दोबारा एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी जिसके बाद अमित कुमार को गिरफ्तार किया गयाहहै। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। NIA जल्द इस पूरी साजिश का खुलासा करेगी।