औरैया: 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों का विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप
उप्र के औरैया जनपद के कुदरकोट थाना क्षेत्र के गढ़वाना गांव में झूलते 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत होने की खबर है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के कुदरकोट थाना क्षेत्र के गढ़वाना गांव में झूलते 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार मृतक रवि (32) जोहरपुरा समोहो का निवासी गांव में शादी में खाना बनाने का कामकरने आया था । सुबह करीब 4 बजे खेत की ओर जाते समय नीचे लटके तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है, क्योंकि पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं।

Janmat News 
