बुलंदशहर: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के बुलंदशहर जनपद के ककोड़ में पूर्व की रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान जमकर पत्थरबाज़ी हुई, साथ ही कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है।

बुलंदशहर: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के ककोड़ में पूर्व की रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान जमकर पत्थरबाज़ी हुई, साथ ही कई राउंड फायरिंग की भी सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के ककोड़ के मोहल्ला कुरैशियान में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए, देखते ही देखते यह टकराव खूनी संघर्ष में बदल गया।

इस बवाल में कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। सूचना के बाद सीओ सिकंदराबाद समेत भारी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंची। बता दें कि पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो चुकी है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।