लखीमपुर खीरी: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर

लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाने के बाद डायल 112 करके स्वयं पुलिस बुलाई। पुलिस थाने के गेट पर पहुंचने के बाद युवक ने बताया कि मैने जहर खा लिया है।

लखीमपुर खीरी: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र की लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाने के बाद डायल 112 करके स्वयं पुलिस बुलाई। पुलिस थाने के गेट पर पहुंचने के बाद युवक ने बताया कि मैने जहर खा लिया है। उसके बाद भीरा थाने में हड़कंप मच गया।

युवक को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष भीरा रोहित दुबे स्वयं युवक को लेकर लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रवाना हुए। मामला प्रेम प्रसंग का था। एक ही लड़की से दो लोग बातकरते थे। इस युवक को बात करने से किया मना तभी उसने यह कदम उठाया।

बताते हैं कि चार पांच दिन पहले दोनों युवकों में जमकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद से युवक डिप्रेशन में था और उसने सुबह ही 112 नम्बर सहित जिले एसपी को भी फोन करके बताया कि मैं जहर खा लूँगा। मुझे कई लोग कर रहे परेशान कर रहे हैं.

जिसके बाद परेशान युवक की तलाश में जुटी भीरा पुलिस को युवक नहर के किनारे मिला। जहां उसने बताया कि उसने ज़हरीला पदार्थ खा लिया है पुलिस ने आनन फानन में उसको बिजुआ अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसको लखीमपुर के लिये रिफर कर दिया गया और वहां से लखनऊ के लिए।