बुलंदशहर: शातिर गौ तस्कर के साथ चोला पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

उप्र के बुलंदशहर जनपद के थाना चोला पुलिस टीम की चैकिंग के दौरान शातिर गौ तस्कर के साथ मुठभेड़ हुई है, जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया.

बुलंदशहर: शातिर गौ तस्कर के साथ चोला पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट  

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के थाना चोला पुलिस टीम की चैकिंग के दौरान शातिर गौ तस्कर के साथ मुठभेड़ हुई है, जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार ने बताया कि चोला पुलिस सिकन्द्राबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के सामने चैकिंग कर रही थी, एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया, वह नही रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को मोड़कर भागा, बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी.

जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया,  गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान पप्पू उर्फ फारुख पुत्र आशिक निवासी ग्राम सुतारी थाना चोला बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं।

 घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उक्त बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर हैं। जिनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 15 अगस्त 2026 को थाना चोला क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर एवं सुतारी के मध्य स्थित जंगल में गौकशी की घटना कारित की गयी थी।